Mar 29, 2023
धमतरी। धमतरी में खुशियों से गुलजार शादी वाले घर में उस वक्त मातम पसर गया जब बारात जाने पहले दूल्हा फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी है। वहीं परिवार के लोग सकते में है और उनका रो - रोकर बुरा हाल है। जानकारी के मुताबिक ये पुरा मामला डोड़की गाँव का है। जहाँ एक घर में शादी चल रहा था। लोग नाच गाना कर रहे थे। चारों तरफ खुशियाँ फैली थी। लेकिन इसी घर में शादी की खुशियाँ मातम में बदल गयी। बताया जा रहा आज से शादी शुरु हुई थी और कल कल बारात जाना था। लेकिन बारात जाने के पहले दूल्हा रोशन बांधे का अपने घर में फाँसी पर लटका हुआ शव मिला है। इस घटना ने पूरे गाँव को झकझोर कर रख दिया है। वहीं मृतक के परिजन सकते में है। युवक ने आत्महत्या क्यों की फिरहाल कारण अज्ञात है। इधर अर्जुनी पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को रक्तदान ग्रुप एंबुलेंस सेवा संस्था द्वारा जिला अस्पताल पीएम के लिये भेज दिया है। वहीं युवक ने अपने शादी वाले दिन ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया इस पर पुलिस जांच कर रही।