Jan 16, 2022
बसपन का प्यार गीत गाकर रातोंरात मशहूर होने वाले छत्तीसगढ़ के बच्चे सहदेव को लेकर एक और बड़ी खबर आई है। वैसे आज के समय में सहदेव का हर कोई दीवाना है, हालाँकि अब सहेदव फिल्मों में नजर आने वाला है। जी हाँ, अपनी आवाज से अपनी पहचान बनाने वाला सहदेव अब अभिनय की दुनिया में धमाल मचाने वाला है। जल्द आने वाली एक फिल्म में वह छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रहे अजीत जोगी पर के बचपन का किरदार निभाने वाला है। जी दरअसल अजीत जोगी पर बनने वाली बायोपिक में सहदेव उनके बचपन का रोल करते नजर आएंगे।
जोगी के बचपन का किरदार निभायेंगे सहदेव
कुछ फिल्म के मेकर्स छत्तीसगढ़ के पहले स्वर्गीय CM अजीत जोगी पर एक फिल्म बनाने जा रहे हैं। जिसमें सहदेव को जोगी के बचपन का किरदार निभाने के लिए फाइनल किया है। जी हाँ और वह जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग करने वाले हैं। मिली जानकारी के तहत इस फिल्म के लिए खुद डायरेक्टर सहदेव को एक्टिंग सिखा रहे हैं। आपको बता दें कि बहुत जल्द ही सहदेव अपने ही राज्य के पूर्व सीएम का चाइल्ड कैरेक्टर प्ले करते नजर आएंगे। मिली जानकारी के तहत यह फिल्म अजीत जोगी के बेटे अमित जोगी के कंसल्टेशन में राजश्री सिनेमा के बैनर तले बन रही है।
कुछ दिन पहले हुआ था एक्सीडेंट
इस फिल्म के निर्माता मनोज खरे, अरविंद कुर्रे हैं और इस फिल्म के लिए बॉलीवुड सिंगर उदित नारायण के साथ गाना रिकॉर्ड किया है। आप सभी को बता दें कि कुछ दिन पहले ही सहदेव का एक एक्सीडेंट हो गया था, जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उसके बाद जगदलपुर के डीमरापाल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं इस दौरान सहदेव के सिर पर 5 टांके लगाए गए थे। करीब 2 घंटे तक सहदेव को ICU में रखा गया था और इलाज के दौरान सहदेव करीब 5 घंटे तक बेहोश रहे थे।