Loading...
अभी-अभी:

मक्का में उमरा करने के बाद मां वैष्णो देवी के दरबार में पहुंचे शाहरुख खान! जानिए क्या है वजह?

image

Dec 12, 2022

हाल ही में बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (SHAH RUKH KHAN) सऊदी अरब में उमराह के लिए पवित्र शहर मक्का पहुंचे। इसके साथ ही शाहरुख खान मां वैष्णो (Vaishno Devi Tempel) के दरबार में भी हाजिरी लगा चुके हैं। आपको बता दें कि शाहरुख की फिल्म 'पठान' (Pathan) अगले महीने रिलीज होने वाली है। जिसके लिए शाहरुख ने मां वैष्णो देवी के सामने मत्था टेकने पहुंचे।

शाहरुख की फिल्म पठान (Pathan) को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ समय से बॉयकॉट कैंपेन चल रहा था। कहा जा रहा है कि शाहरुख खान (SHAH RUKH KHAN) इस कैंपेन को शांत करने और अपनी फिल्म को सफल बनाने के लिए अपनी मां के दरबार में पहुंचे हैं। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि शाहरुख ने काले रंग की हुडी पहनी हुई है और ठंड की वजह से सिर भी ढक रखा है, लेकिन वीडियो में शाहरुख का चेहरा साफ नजर नहीं आ रहा है। ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। शाहरुख खान चार साल बाद फिल्मों में वापसी कर रहे हैं। सऊदी अरब में 'डेन्की' की शूटिंग पूरी करने के बाद सुपरस्टार शाहरुख खान पवित्र शहर मक्का पहुंचे।

कुछ दिनों पहले शाहरुख का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था, जिसमें किंग खान सऊदी अरब में रेड सी फिल्म फेस्टिवल 2022 में नजर आए थे। इस कार्यक्रम ने शाहरुख को भारतीय सिनेमा में सम्मानित किया। 

शाहरुख खान जल्द ही 'Pathan' में नजर आएंगे। आपको बता दें कि यह फिल्म 25 जनवरी, 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इसके साथ ही वह 'जवान' में भी नजर आएंगे। यह फिल्म 2 जून, 2023 को रिलीज होगी। इसके अलावा शाहरुख 'डंकी' में भी नजर आएंगे।