Loading...
अभी-अभी:

अर्जुन कपूर की बर्थडे पार्टी में नहीं पहुंची गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा

image

Jun 26, 2021

मनोरंजन जगत। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर आज 26 जून को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में उनका जन्मदिन रात से ही मनाना शुरू हो गया था। अर्जुन ने कोलाबा स्थ‍ित ताज होटल में पार्टी दी थी। उनकी इस पार्टी में रणबीर कपूर, आल‍िया भट्ट, रणवीर सिंह, जाह्नवी कपूर, विजय देवरकोंडा समेत कई सेल‍िब्रिटीज शामिल हुए। हालाँकि अर्जुन की गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा इस दौरान कहीं नहीं दिखी। अर्जुन रेड्डी स्टार विजय देवरकोंडा भी अर्जुन कपूर के बर्थडे सेल‍िब्रेशन में पहुंचे। इस दौरान वह अपनी ब्राउन शेड के कपड़ों में नजर आए।

बिना दीपिका के बर्थडे सेल​ब्रेट करने पहुंचे रणवीर सिंह
विजय जल्द ही करण जौहर के प्रोडक्शन तले बन रही फिल्म में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ अनन्या पांडे दिखाई देने वाली हैं। विजय के अलावा अर्जुन कपूर के बर्थडे में रणवीर सिंह अकेले पहुंचे। वह अपने यूनीक फैशन में नजर आए लेकिन उनके साथ दीपिका पादुकोण नहीं दिखी। रणवीर सिंह खुद ड्राइव कर पार्टी में पहुंचे थे। इस दौरान अर्जुन कपूर की पार्टी में उनकी बहनें भी पहुंचीं।

गर्लफ्रेंड आल‍िया भट्ट के साथ नजर आए रणबीर कपूर
अंशुला, खुशी और जाह्नवी कपूर, तीनों एक ही गाड़ी में आईं और तीनों बेहतरीन लुक में नजर आईं। वहीं इन सभी के अलावा रणबीर कपूर, गर्लफ्रेंड आल‍िया भट्ट के साथ दिखे। रणबीर कपूर ऑल ब्लैक आउटफ‍िट में नजर आए और आल‍िया व्हाइट ड्रेस में नजर आईं। इस दौरान दोनों मास्क लगाए एक साथ पार्टी से बाहर निकले।