Jun 25, 2021
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर और गुजरात में सूरत को संयुक्त रूप से वर्ष 2020 की सबसे स्मार्ट सिटी चुना गया है। केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने कल एक ऑनलाइन कार्यक्रम में इंडिया स्मार्ट सिटीज अवॉर्ड्स कांटेस्ट (ISAC) 2020 के विजेताओं का ऐलान किया है। राज्यों की श्रेणी में उत्तर प्रदेश को देश में पहला स्थान मिला है जबकि मध्य प्रदेश दूसरे और तमिलनाडु इस सूची में तीसरे स्थान पर रहा। ये पहली बार है कि प्रदेशों को भी उनके यहां स्मार्ट सिटीज की स्थिति के आधार पर अवॉर्ड दिया गया है।
https://twitter.com/SmartCities_HUA/status/1408456885762621440
इंदौर और सूरत बने स्मार्ट सिटीज अवॉर्ड 2020 के विजेता
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और मंत्रालय के सेक्रेटरी दुर्गा शंकर मिश्र ने इन पुरस्कारों का ऐलान किया है। इंदौर और सूरत को स्मार्ट सिटीज अवॉर्ड 2020 का संयुक्त विजेता घोषित किया गया है। शहरों की कार्यपालिका, संस्कृति, पर्यावरण, साफ-सफाई, अर्थव्यवस्था, पानी का प्रबंध और अर्बन मोबिलिटी के आधार पर इन विजेताओं का चयन किया गया है। वर्ष 2019 में सूरत को इस प्रतियोगिता का विजेता घोषित किया गया था।
https://twitter.com/CMMadhyaPradesh/status/1408422223329730563
'कोविड इनोवेशन' की कैटेगरी में किसने मारी बाजी
मंत्रालय ने कोरोना महामारी के विरुद्ध बेहतर और नए नए तरीकों से काम करने वाले देश के टॉप शहरों के नाम की भी घोषणा की है। 'कोविड इनोवेशन' की इस कैटेगरी में महाराष्ट्र से कल्याण एवं डोंबिवली और उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर को संयुक्त रूप से विजेता घोषित किया गया है। मंत्रालय ने स्मार्ट सिटीज मिशन (SCM), अटल मिशन फ़ॉर रिजूवेनेशन एंड अर्बन ट्रांसफोर्मेशन (अमृत)और प्रधानमंत्री आवास योजना-अर्बन (PMAY-U) की छठीं वर्षगांठ पर इन अवॉर्ड्स की घोषणा की है।