Loading...
अभी-अभी:

भोजपुरी एक्ट्रेस और मॉडल आकांक्षा दुबे का शव होटल में लटका मिला, पुलिस कर रही जांच

image

Mar 26, 2023

आकांक्षा दुबे की लाश एक होटल में फंदे से लटकी मिली है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। आकांक्षा 25 साल की थीं और उन्होंने बहुत ही कम समय में इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना ली थी।

भोजपुरी एक्ट्रेस और मॉडल आकांक्षा दुबे को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. आकांक्षा दुबे का शव सारनाथ थाना क्षेत्र के सोमेंद्र होटल में फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। आकांक्षा 25 साल की थीं और उन्होंने बहुत ही कम समय में इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना ली थी।

आकांक्षा दुबे भदोही की रहने वाली थीं और उनकी गिनती उत्तर प्रदेश के प्रमुख कलाकारों में होती थी। आकांक्षा ने भोजपुरी सिनेमा, संगीत और फिल्मों में भी काम किया। उत्तर प्रदेश के अलावा देशभर में उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। आकांक्षा इंस्टाग्राम पर रील भी बना रही थीं।

टिक-टॉक से की थी करियर की शुरुआत
कहा जा रहा है कि आकांक्षा दुबे ने अपने करियर की शुरुआत सोशल प्लेटफॉर्म टिक-टॉक से की थी। टिकटॉक पर आकांक्षा के टैलेंट को लोगों ने खूब पसंद किया और उनकी फैन फॉलोइंग काफी बढ़ गई. बाद में, आकांक्षा ने भोजपुरी फिल्म उद्योग में प्रवेश किया और कई भोजपुरी गीतों और फिल्मों में अभिनय किया। लोगों ने इसे खूब पसंद किया।