Loading...
अभी-अभी:

एक समय एकता कपूर का आया था चंकी पांडे पर दिल

image

Sep 27, 2022

 एक्टर चंकी पांडे  ने हाल ही में अपना 60वां जन्मदिन मनाया, चंकी पांडे की बर्थडे पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रही।  उन्होंने एक पार्टी भी रखी थी, जिसमें बी-टाउन के काफी सेलिब्रिटीज शामिल हुए थे। उनके फैंस ने सोशल मीडिया पर भी बर्थडे विश किया था। दूसरी तरफ प्रोड्यूसर एकता कपूर के मैसेज ने सभी का ध्यान खींचा है। एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी शेयर की और बर्थडे विश किया। एकता कपूर ने एक तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा, 'जब सालों पहले मुझे चंकी पांडे पर क्रश था। अगर उस समय उन्होंने जवाब दिया होता तो आज मैं बॉलीवुड वाइफ होती। जन्मदिन की बधाई।' उन्होंने इसके साथ फनी इमोजी भी बनाए हैं। एकता कपूर की इस पोस्ट को देखकर लोगो को धक्का लगा है।