Loading...
अभी-अभी:

Coldplay 2025: 8 साल बाद एक बार फिर भारत आ रहा कोल्डप्ले , जानिए कब होगा ब्रिटिश रॉक बैंड कोल्डप्ले का भारत में शो

image

Sep 20, 2024

संगीत की दुनिया के मशहूर बैंड कोल्डप्ले (Coldplay) अब भारत में परफॉर्म करने के लिए पूरी तरह तैयार है। कोल्डप्ले वर्ष 1996 में लंदन में बने एक रॉक बैंड है। दुनिया भर में मशहूर  ब्रिटिश रॉक बैंड के सदस्य गायक क्रिस मार्टिन (Chris Martin), गिटारिस्ट जॉनी बकलैंड (Jonny Buckland) ,बास वादक गे बेरीमैन( Guy Berryman)  और ड्रमर विल चैंपियन ( Will Champion) हैं, जो अपने स्किल्स के दम पर दुनिया भर में लोगों का दिल जीत रहे हैं। उनका पहला स्टूडियो एल्बम पैराशूट था, जो 10 जुलाई 2000 को ब्रिटेन में पार्लोफोन म्यूजिक प्रोड्यूसिंग कंपनी द्वारा रिलीज़ किया गया था। एल्बम पैराशूट वर्ष 2000 का  काफी सफल रहने वाला म्यूजिक एल्बम रहा, जिसका उसी वर्ष के मर्करी पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया। कोल्डप्ले 21st Century के सबसे सफल म्यूजिक बैंड है, जिसने दुनिया भर में 100 Million से अधिक रिकॉर्ड बेचे हैं।  

 2022 से चल रहे कोल्डप्ले के ऑफ द स्फीयर्स (Off The Spheres ) वल्ड टूर में इस बार अब भारत की बारी है । ग्रुप कोल्डप्ले 18-19 जनवरी 2025  में मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स स्टेडियम( DY Patil sports stadium) में प्रदर्शन करेगा। रिपोर्ट के मुताबिक बैंड अपने फेमस गाने जैसे येलो( Yellow), ए स्काई फुल ऑफ स्टार्स(A Sky Full off Stars), पैराडाइज(Paradice), वीवा ला विदा(Viva la Vida) के साथ कई अन्य गानों के प्रस्तुति करेंगे । कोल्डप्ले का ऑफ द स्फीयर्स (Off The Spheres) 2025 वल्ड टूर का टीज़र मुंबई के बांद्रा वर्ली सी लिंक ब्रिज (Bandra Worli Sea Link Bridge) पर दिखाया गया। जिसमे कोल्डप्ले बैंड के Logo के साथ Details दिखाई गई।

कोल्डप्लेकॉन्सर्टटिकटबिक्री

कोल्डप्ले मुंबई शो टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म BookMyShow एप पर 22 सितंबर 2024 को 12 बजे से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। टिकट रेंज 2500 से 3000 के बीच से शुरु होगी ।

कैसथाकोल्डप्लेका2016 काभारतसफर

कोल्डप्ले  पहली बार 8 वर्ष पहले भारत आए  थे , जहां उन्होंने मुंबई में ग्लोबल सिटीजन फेस्टिवल में भारत के लिए अपना प्रदर्शन दिया था ।साथ ही   एआर रहमान के साथ वंदेमातरम और मां तुझे सलाम सॉन्ग पर परफॉर्म भी किया था। ब्रिटिश रॉक बैंड कोल्डप्ले ने  अपने  नमस्ते करने के अंदाज से भारत के लोगों का दिल भी जीता था ।इस  फेस्टिवल में अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, कैटरीना कैफ, सोनाक्षी सिन्हा, परिणीति चोपड़ा, अरिजित सिंह, अर्जुन रामपाल, सुजैन खान  जैसे कई  सितारे मौजूद थे।         

Report By:
Author
Swaraj