Jun 14, 2021
मनोरंजन जगत। कलर्स का मोस्ट अवेटेड स्टंट रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 11' इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। आपको बता दें कि शो को लेकर दर्शकों का एक्साइटमेंट बढ़ गया है। इसी बीच 'खतरों के खिलाड़ी 11' की पहली झलक सामने आई है। जी दरअसल 'खतरों के खिलाड़ी 11' का पहला प्रोमो रिलीज हो गया है जो आप यहां देख सकते हैं। इसमें धमाकेदार एक्शन और स्टंट के साथ 'डेयर वर्सेज डेयर' मैदान-ए-जंग है। आपको बता दें कि रोहित शेट्टी ने 'खतरों के खिलाड़ी 11' का प्रोमो अपने सोशल अकाउंट पर शेयर किया था। जी दरअसल इस प्रोमो में रोहित शेट्टी ने अपनी आने वाली फिल्म 'सूर्यवंशी' के अंदाज को कॉपी करते हुए जीप में धमाकेदार एंट्री की है।
खतरनाक अंदाज में नजर आ रहे हैं रोहित शेट्टी
आप देख सकते हैं इस प्रोमो में रोहित शेट्टी खतरनाक अंदाज में नजर आ रहे हैं। हालांकि इस प्रोमो में रोहित शेट्टी बताते हैं कि आने वाला सीजन कैसे खतरों से भरा होने वाला है। आप देख सकते हैं इस प्रोमो में रोहित शेट्टी कह रहे हैं, ''यह कोई साधारण युद्ध का मैदान नहीं है। कोई बहाना नहीं, कोई रहम नहीं और कोई समर्पण नहीं। यहां डर होगा और द डेयरडेविल्स के योद्धा उसे कड़ी टक्कर देंगे। यह डर और हिम्मत की लड़ाई का मैदान है। केप टाउन में आपका स्वागत है"। वैसे रोहित शेट्टी ने प्रोमो शेयर करते हुए लिखा, 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 11। फियर वर्सेज डेयर।'
सभी कंटेस्टेंट काफी दमदार
ऐसा लग रहा है कि इस बार स्टंट रियलिटी शो काफी शानदार होने वाला है क्योंकि सभी कंटेस्टेंट भी काफी दमदार हैं। इस बार शो में राहुल वैद्य, अर्जुन बिजलानी, अभिनव शुक्ला, दिव्यांका त्रिपाठी आस्था गिल, सौरभ राज जैन, महक चहल, अनुष्का सेन, श्वेता तिवारी, सना मकबुल, निक्की तंबोली, विशाल आदित्य सिंह और वरुण सूद नजर आएंगे।