Jan 15, 2021
बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री करीना कपूर और सैफ अली खान के पुत्र तैमूर अली खान को हाल ही में उनके घर के बाहर गाय को चारा खिलाते देखा गया । नन्हे तैमूर अली की तस्वीर जैसे ही सोशल मीडिया पर आई कुछ ही समय के भीतर वह जमकर वायरल हो गई।
तैमूर ने पहनी भगवा रंग की टी शर्ट
बता दें इसके पहले भी तैमूर कभी गाय का चारा उठाते हुए दिखाई दे चुके है तो कभी बकरी के बच्चों के साथ खेलते नजर आ चुके हैं वायरल तस्वीर के साथ ही सोशल मीडिया उपभोक्ताओं के बीच इस दौरान तैमूर के आउफिट्स की भी जमकर चर्चा हो रही है। दरअसल, गाय की सेवा करने के दौरान तैमूर ने भगवा रंग की टी शर्ट पहन रखी थी, जिसके ऊपर मगरमच्छ का प्रिंट बना हुआ था।
तैमूर की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल
तैमूर की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही देखते ही देखते वायरल हो गईं और नन्हें तैमूर को गाय की सेवा करते देख तैमूर के फैंस को यह बहुत पसंद आ रहा है। बता दें कि तैमूर की घुड़सवारी करते हुए की तस्वीरें भी वायरल हुई थी। किन्तु ये पहली बार है जब यूं गाय को चारा खिलाते इनकी तस्वीरें सामने आई हैं। जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।








