Jul 12, 2017
जबलपुर : तहसील शहपुरा भिटौनी के ग्राम पंचायत भीटा के अंतर्गत गांव शिवनगर के पास में सड़क निर्माण के लिए बरसाती नाले की खुदाई हो रही थी। मिट्टी की खुदाई में बेशकीमती चांदी के सिक्के मिले हैं। आस-पास के तीन गांव वालों को लगभग दो सौ से ज्यादा सिक्के मिले हैं। जिसे लूट कर लोगों ने अपने-अपने घर ले गए। उन सिक्के में 1805, 1883, 1905, महारानी विक्टोरिया, किंग एडवर्ड लिखा हैं। जो ब्रिटिश शासन काल के समय का हैं। प्रशासन के अधिकारियों को इसकी कोई जानकारी नहीं हैं।