Jul 11, 2017
मंदसौर : एक नेताजी का जन्मदिन ऐसा भी जहां केक काटने के बजाए कछुए वितरित किये गए, ये कछुए कोई पानी में तैरने वाले या जमीन पर रेंगने वाले नही हैं, ये किसानों की खेती को लाभदायक बनाने वाले जैविक कछुए हैं। यू तो कई नेता अपने जन्मदिन के उत्सव पर लाखों का खर्चा कर देते हैं और बड़े ही जश्न के साथ मनाते हैं, लेकिन मंदसौर जिले के सुवासरा विधानसभा के पूर्व विधायक राधेश्याम पाटीदार अपना जन्मदिन कुछ अगल ही ढंग से मनाते दिखे, पहले तो भाजपा के कई नेता किसानों के साथ चम्बल नदी पर पहुंचे और यहां चम्बल की सफाई की, पौधा रोपण भी किया। इसके बाद यहां आस-पास के कई किसानों को कछुए वितरित किये गए। ये कछुए खेत में डाली जाने वाली जैविक खाद बनाने का काम करते हैं। जिन्हें पानी के साथ गोबर और कुछ अपशिस्ट प्रदार्थ में छोड़ दिया जाये, तो उसे कुछ ही समय में ये जैविक खाद बना देते हैं। जो कृषि के लिए महत्वपूर्ण होता हैं और किसान का एक बड़ा खर्च जो खेत में खाद डालने का होता हैं, वह भी बच जाता हैं। जबकि अन्य प्रकार के खाद पर हजारो खर्च करने के बाद भी कृषि उस प्रकार उपजाऊ नही बन पाती हैं, जैसे जैविक खाद से बनती हैं। एक नेता के इस प्रकार जन्मदिन मनाने से क्षेत्र की जनता भी काफी खुश नजर आई। किसानों का कहना था की ऐसे सभी नेता आम जनता और किसानों के बीच में जाने लग जाये तो न कोई दुःखी हो और न कोई आंदोलन होंगे। जिले के किसान भाई अभी दुःखी हैं बारिश भी कम हो रही हैं। किसान जानकारी के अभाव में हजारो रुपए का खर्चा खाद के लिए कर देते हैं और रासानिक खाद से खेती भी खराब होती हैं।