Jun 30, 2017
इंदौर : देर रात बाणगंगा थाना क्षेत्र स्थित सांवेर रोड के सेक्टर बी में प्लास्टिक की टंकी बनाने वाली फैक्ट्री में आग लग गई। मौके पर फायर की तीन गाड़ियां पहुंची। आग लगने के कारणों की जानकारी नहीं लग पायी हैं। बाणगंगा थाना क्षेत्र स्थित सांवेर रोड के सेक्टर बी में गुरुवार देर रात को सत्य मित्रा नामक फैक्ट्री में भीषण आग लग गयी। फैक्ट्री में पानी भरने वाली प्लास्टिक की टंकियों का निर्माण किया जाता था। आगजनी की घटना के समय बड़े स्तर में छोटी प्लास्टिक की टंकियां गोडाउन में मौजूद थी। जिसके चलते आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। मौके पर फायर की तीन गाड़ियों के साथ ही दस पानी के टेंकरो को भी बुलाया गया हैं। घटना की सूचना नगर निगम को सुचना दी गयी। फिलहाल आग लगने के कारणों की जानकारी नहीं लग पायी हैं।








