Loading...
अभी-अभी:

मुलभुत सुविधाओं के लिये निगम में प्रदर्शन

image

Jul 11, 2017

इंदौर : शेखर नगर के विस्थापितों ने नये मुलभुत सुविधाओं के लिए निगम में प्रदर्शन किया।  निगमायुक्त की गाड़ी के सामने बैठ गये। इंदौर के सी पि शेखर नगर से कुछ सालों पहले निगम और जिला प्रशासन ने सयुक्त रूप से अभियान चलाकर नागरिको शहर के बाहर विस्थापित किया गया था। जिसके बाद पुराने शेखर नगर की जमीन पर गार्डन बसाने की योजना बनाई गयी थी। शेखर नगर के रहवासियों का आरोप हैं की नई जगह उन्हें शिफ्ट तो कर दिया। लेकिन मुलभुत सुविधायें नहीं दी गयी। जिसके कारण आम जीवन जीने में कई तकलीफो का सामना करना पड़ रहा हैं। शेखर नगर में देशी शराब की दुकान खोलने से कई लोग शराब पिने लगे हैं। जिसके कारण कई घरो में समस्या पैदा हो रही हैं। साथ ही रोजगार को लेकर भी कोई व्यवस्था प्रशासन नहीं कर रहा हैं।