Jan 3, 2024
इन्दौर की चंदन नगर पुलिस ने बस चालक से लूट के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।
दरअसल पिछले दिनों पंजाब ट्रेवल्स की बस से एक व्यपारी ने 14 लाख रुपए नकदी एक बॉक्स में रखकर बस चालक को अहमदाबाद पहुचाने के लिए दिए थे। लेकिन अहमदाबाद पहुंचने से पहले ही चन्दन नगर थाने के दो पुलिस जवानों ने अपने अन्य 3 सथियो के साथ मिलकर इस बॉक्स को लूट लिया था। जिसके बाद पुलिस ने बस चालक की निशानदेही पर लूट करने वाले दोनो पुलिस जवानों को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं जवानों के एक साथी को पुलिस ने आज गिरफ्तार किया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।