Loading...
अभी-अभी:

पिता की डांट से नाराज होकर किशोर ने निगली 27 कीलें

image

Dec 7, 2021

विनोद शर्मा | ग्वालियर में मुरार में रहने वाले 17 वर्षीय किशोर ने पिता की डांट से नाराज होकर लोहे की 27 कीलें निगल लीं। जब पेट में दर्द हुआ तो उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां ढाई घंटे तक आपरेशन कर कीलों को पेट से निकाला गया। फिलहाल किशोर की हालत ठीक बताई जा रही है।

किशोर का आपरेशन करने वाले डा. वीरेन्द्र माहेश्वरी का कहना है कि प्रदेश का शायद यह इकलोता मामला है जिसमे किसी बच्चे ने इतनी संख्या मे कीले खा ली और 21 दिन बाद उसको सुरक्षित बचा लिया गया।

डॉ. महेश्वरी का ने बताया कि मुरार निवासी एसआरएफ के जवान सत्यपाल के इकलौते बेटे धनंजय ने 21 दिन पहले कीलें निगल ली थीं। खाने के साथ तीन इंच की 27 कीले धनंजय गलती से खा गया, जिससे उसके पेट में दर्द होने लगा। उसके पिता ने दर्द के चलते बेटे को एक निजी अस्पताल में भर्ती किया। जहां पर आठ दिन इलाज चला तब जांच में पता चला कि पेट में कीलें हैं, लेकिन ऑपरेशन नहीं हो सका। तब वह मेरे पास लक्ष्मीबाई स्थित अस्पताल में लेकर आए। यहां डा. श्वेता माहेश्वरी के साथ मिलकर करीब ढाई घंटे ऑपरेशन किया। तब जाकर पेट से 27 कीलों को बाहर निकाला जा सका। अब धनंजय की हालत ठीक है।