Loading...
अभी-अभी:

MP Weather :मिल सकेगी अब तपती गर्मी से राहत,होगा झमाझम बारिश का दौर शुरू

image

Jun 11, 2024

मध्य प्रदेश की भीषण गर्मी के बीच कई जिलों में प्री मानसून ने दस्तक दे दी है।रिपोर्टों के अनुसार मध्य प्रदेश के लगभग 27 जिलों में मंगलवार यानी आज प्री मॉनसून दस्तक देगी।प्रदेश के इन 27 जिलों में 11 जून को बारिश की संभावना है। प्रदेश के लिए यह एक खुशखबरी है कि 7-8 दिनों में मॉनसून दस्तक दे सकती है, हालांकि अभी प्रदेश में प्री मॉनसून ने दस्तक दे दी है।

मौसम विभाग ने बताई यह बात

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के 27 जिलों में तेज आँधी के साथ बारिश की संभावना है।मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि कई राज्यों में मॉनसून ने दस्तक दे दी है, वहीं वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और साईक्लोनिक सर्कूलेशन के चलते कई राज्यों में तेज आँधी के साथ बारिश की संभावना बन रही है। बता दें कि मौसम विभाग ने प्रदेश के दक्षिणी भाग के जिले छिंदवाड़ा, मंडला, सिवनी, बालाघाट, बैतूल, भोपाल, सागर जैसे अन्य जिलों में प्री मॉनसून की दस्तक की जानकारी दी है।

कुछ जिलों में अब भी जारी गर्मी का कहर

प्रदेश में भले ही कई जिलों में मॉनसून दस्तक दे रहा है लेकिन अब भी कई जिले ऐसे हैं जहाँ भीषण गर्मी का कहर जारी है।जिनमें कई जिलों में 40 डिगरी तक का तापमान दर्ज किया और सोमवार को प्रदेश के सीधे जिले में सबसे ज्यादा तापमान 45.2 डिगरी दर्ज किया गया।वहीं सिंगरौली सतना में 43 डिगरी का पारा पार हुआ। साथ ही रीवा, शहडोल ,टीमगढ़, खजुराहो जैसे कई अन्य जिलों में भीषण गर्मी का कहर जारी रहा है।

Report By:
Author
Swaraj