Loading...
अभी-अभी:

शिवराज कैबिनेट के बड़े फैसले

Sep 8, 2020

भोपाल। यहां स्थित मंत्रालय में शिवराज कैबिनेट की वर्चुअल बैठक संपन्न हुई। बैठक में कोरोना की रोकथाम और राज्य सरकार द्वारा उठाये गए कदमों पर प्रस्तुतिकरण हुआ। कैबिनेट की फैसलों की जानकारी देते हुए प्रदेश के गृह एंव जेल मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि बैठक में तय किया गया कि कोरोना का टेस्ट प्रदेश में निशुल्क किये जाएगें। जो हमारे फीवर क्लीनिक होगें। जिसके लिए अगर आवश्यकता पडी तो फीवर क्लीनिक की संख्या भी बढाई जाएगी।

प्रदेश में कोरोना से निपटने के लिए राज्य सरकार ने पर्याप्त इंतजाम किये हैं। 3700 नए आक्सीजन बैड, 564 नए आईसीयू बेड बढाने का कैबिनेट ने निर्णय लिया हैं। हमारे पास इसके अलावा 30 हजार जनरल बैड उपलब्ध है। इसी के साथ ही कैबिनेट ने निर्णय लिया हैं कि प्रदेश में दीनदयाल रसोई योजना। जो प्रदेश के 51 शहरों में थी जिसका विस्तार किया जा रहा है।

गरीब की थाली ना रहें खाली जो हमारे सीएम शिवराज सिंह चौहान का कंसेप्ट था। इसके चलते अब पोष्टिक भोजन दीनदयाल रसोई में मिलेगा। इसके लिए 100 स्थान पर रसोई केंद्र स्थापित किए जाएंगे जहां 10 रुपये में भरपेट भोजन लोगों को मिलेगा। खाद्य नागरिक आपूर्ति  उपभोक्ता संरक्षण विभाग और नगरीय प्रशासन विभाग इस योजना का संयुक्त रुप से संचालन करेगी। आत्मनिर्भर भारत के अंतर्गत अब प्रवासी मजदूर जिन्हे रेंटल मकान की आवश्यकता है। तो उन्हे दिया जाएगा।