Loading...
अभी-अभी:

शिवराज सरकार ने 5 भारतीय पुलिस सेवा के अफसरों के ट्रांसफर किये

image

May 15, 2022

मध्य प्रदेश सरकार ने 5 भारतीय पुलिस सेवा के अफसरों के स्थानांतरण किए हैं। इसमें सिद्धार्थ चौधरी को हटा कर सतना एसपी धर्मवीर सिंह को खरगोन का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। इसके अतिरिक्त 3 अन्य जिलों के एसपी बदले गए हैं। वही गृह विभाग के उप सचिव एचएस मीना के हस्ताक्षर से शनिवार को जारी आदेश में पांच पुलिस अधीक्षक के ट्रांसफर आदेश जारी किए गए। 

सतना के पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह को बनाया खरगोन का नया एसपी
इसमें सतना के पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह को सिद्धार्थ चौधरी के स्थान पर खरगोन का नया एसपी बनाया गया है। चौधरी को पुलिस मुख्यालय भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक पदस्थ किया गया है। सिवनी SP कुमार प्रतीक को भी सहायक पुलिस महानिरीक्षक के पद पर भोपाल में पदस्थ किया गया है। 

भोपाल सहायक पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदस्थ हुए नीरज चौरसिया
सीएम शिवराज सिंह चौहान से सिवनी एसपी को हटाने के प्रातः ही निर्देश दिए थे। वहीं, झाबुआ एसपी आशुतोष को सतना तथा इंदौर शहर के नगरीय पुलिस उपायुक्त अरविंद तिवारी को झाबुआ का नया एसपी बनाया गया है। इंदौर STF पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री को खरगोन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं, खरगोन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज चौरसिया को भोपाल सहायक पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदस्थ किया गया है।