Jan 27, 2019
अभिषेक शर्मा : पोहरी- मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा किसान विजय रथ निकली जा रही है यहां यात्रा आज पोहरी नगर में पुहंची जिसका कांग्रेसियो नेता एव किसान कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इसी दौरान किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुर्जर ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि अब आपकी किसानों की सरकार है किसानों की कर्ज माफी शुरू हो गई है समय तो लगता है लेकिन सभी के कर्ज माफ होंगे।
इसी दौरान भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जो भगवान राम के नही हुए वो जनता के क्या होगें। राम मंदिर बनेगा कब बनेगा। भावांतर योजना में किसानों के साथ जो अन्याय हो रहा है वो हमारी सरकार नही भाजपा के आदमी करवा रहे है अभी सभी काम भाजपा के लोगो पर है इसी दौरन ऋण में हुई घोटाले की भी जांच होगी । केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह पर निशाना साधते हुए बोले पहले अपनी गलेवान में झांके,भाजपा ने कभी अटल जी को याद नही किया बैनरों में कभी भी फ़ोटो नही लगाए बात हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के करते है।