Loading...
अभी-अभी:

बेल्जियम शेपर्ड करेंगे बाघ की सुरक्षा

image

Oct 10, 2016

 भोपाल। राजधानी में बाघों की सुरक्षा की जिम्मेदारी अब बेल्जियम शेपर्ड कुत्तों पर होगी। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा विशेष प्रजाति के बेल्जियम शेपर्ड के चार कुत्तों को ट्रेनिंग दी जा रही है। यह ट्रेनिंग जिले में 23 वीं बटालियन में दी जा रही है। जानकारी के अनुसार कुत्ते जंगल में बाघ के मूवमेंट के साथ-साथ शिकारियों  की लोकेशन का भी पता लगाएंगे व जरूरत पड़ने पर वन्यजीवों के तस्करों को भी पकड़ेंगे। बाघ के साथ- साथ इन्हें दूसरे वन्यजीवों की सुरक्षा की भी ट्रेनिंग दी जा रही है।

23वीं बटालियन के इंस्पेक्टर एपी सिंह बघेल के मुताबिक कुत्तों को बाघ और अन्य वन्यजीवों की हड्डियां सुंघाकर ट्रेनिंग दी जा रही है। हैदराबाद से करीब 82 हजार रुपए की कीमत में खरीदे गए एक बेल्जियम शेपर्ड को 9 महीने तक ट्रेंड किया जाएगा। इस दौरान इन पर हर महीने में तकरीबन साढ़े 8 हजार रुपए का खर्च आएगा। ट्रेनिंग के बाद इन्हें वन विभाग को सौंपा जाना है। 23वीं बटालियन अब तक हर "जाति के श्वान (कुत्तों) को ट्रेनिंग देती रही है। इनमें जर्मन शेपर्ड, डोबरमैन, लेबराडोर और अन्य शामिल हैं। पहली बार यहां बेल्जियम शेपर्ड को तैयार किया जा रहा है।