Loading...
अभी-अभी:

गौमाता को ठंड से बचाने बांधेंगे कंबल

image

Dec 15, 2022

लगातार बढ़ती जा रही ठंड को देखते हुए गौ माता के ठंड से बचाव के लिए उनके शरीर पर कंबल बांधे जाएंगे। मां कंकाली धाम गौरव बचाओ गौ रक्षा समिति के अध्यक्ष और कांग्रेस नेता विष्णु विश्वकर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि 15 दिसंबर सायं चार बजे कंकाली माता के दर्शन उपरांत बिलखिरिया के मुख्य मार्ग पर गौ माता को कंबल बांधकर इस अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। यह अभियान भोपाल के ग्रामीण क्षेत्रों और बाइपास रोड पर चलाया जाएगा। विष्णु विश्वकर्मा ने बताया कि आमजनों और गौभक्तों के सहयोग से यह अभियान चलाया जाएगा।

भारतीय ज्ञान परंपरा का वैश्विक योगदान पर राष्ट्रीय विमर्श 19 से

भोपाल। महाराजा विक्रमादित्य शोध पीठ, स्वराज संस्थान संचालनालय, संस्कृति विभाग एवं कला, सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी संकाय सैम ग्लोबल विश्वविद्यालय रायसेन द्वारा 19 से 21 दिसंबर तक 'भारतीय ज्ञान परंपरा का वैश्विक योगदान' विषय पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय विमर्श होगा। मुख्य अतिथि संस्कृति मंत्री ऊषा ठाकुर एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव उपस्थित रहेंगे।

कला सामाजिक विज्ञान की संकायाध्यक्ष डॉ. मनीषा बाजपेयी ने बताया कि सांध्यकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विख्यात रचनाकार मनोज मुंतशिर का मुंतशिरनामा, भारतीय ज्ञान का वैभव एवं वैश्विक योगदान और दास्तामन-ए-राम को नई दिल्ली से फौजिया दास्तावनगो प्रस्तुत करेंगी। इसके साथ ही डॉली (देसाई) भार्गव निर्देशित तेजस्विनी (वेद में ऋषिकाएं) नाट्य प्रस्तुति भी होगी। डॉ. राम तिवारी निदेशक-महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ एवं प्रीति सलूजा कुलाधिपति सैम ग्लोबल विश्वविद्यालय मौजूद रहेंगी।

सिंधी पंचायत चुनाव: पहले दिन पांच फार्म जाम हुए

हिरदाराम नगर संतनगर पूज्य सिंधी पंचायत के चुनाव में नामांकन भरने के पहले दिन बुधवार को पांच फार्म जमा हुए। सह चुनाव अधिकारी धर्म प्रकाश मोटवानी ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए साबू रीझवानी, उपाध्यक्ष के लिए राज मनवानी, जगदीश आसवानी, सनी टेकवानी ने नामांकन जाम किए। राकेश शेवानी ने कोषाध्यक्ष पद पर नामांकन जमा किया। मोटवानी ने कहा कि जिन सदस्यों के नाम नई वोटर लिस्ट में नहीं है और 2018 की सूची में नाम है, उन्हें वोट डालने का अधिकार रहेगा। वोट लिस्ट में नाम एवं पता संबंधी गड़बड़ियों की शिकायतें मिल रही हैं।