Loading...
अभी-अभी:

जाति का बंधन तोड़कर प्रेमी जोड़े ने रचाई थी शादी, अब परिवार वाले ही बन गये जान के दुश्मन

image

Mar 14, 2022

सुनील वर्मा : ग्वालियर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँचे एक प्रेमी जोड़े ने खुद की जान की सुरक्षा की गुहार लगाई है। लड़का लड़की दोनों बालिग हैं उन्होंने लड़की के परिजनों की मर्जी के खिलाफ घर से भागकर शादी कर ली है।

यूपी के गाजियाबाद में कोर्ट मैरिज की

बता दें कि, प्रेमी जोड़े ने 2 मार्च को यूपी के गाजियाबाद में कोर्ट मैरिज की थी शादी करने के बाद जब युवक अपनी पत्नी को लेकर हजीरा स्थित अपने घर पहुंचा तो वहां लड़की के परिजन उसे धमकाने पहुंच गए उन्होंने दोनों को जान से मारने की धमकी भी दी है।

जाति के चलते परिवार ने नहीं स्वीकारी शादी

लड़के का कहना है कि, वह दलित समाज से है और लड़की राजपूत क्षत्रिय है। इसीलिए लड़की के परिजन उनकी शादी को स्वीकार नहीं कर रहे हैं। उनका रिश्ता पिछले 6 साल से चल रहा था उन्होंने 2 मार्च को कोर्ट मैरिज कर ली वहीं एक आर्य समाज मंदिर में भी जाकर उन्होंने सात फेरे लिए हैं।

लड़के के परिवार वालों को किया बेघर

लड़की के परिवार वाले उनकी जान के दुश्मन बन गए नौबत यहां तक आ गई है कि लड़की के परिवार वाले लड़के के घर पर पहुंचकर दबंगई दिखा रहे हैं। उन्होंने घर पर ताला डालकर लड़के के परिवार वालों को घर से बेघर कर दिया है। इसकी शिकायत नजदीकी पुलिस थाने में हजीरा में की है लेकिन लड़की के परिजनों के दबाव के चलते पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया है। आज मजबूरन दोनों पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे यहां जनसुनवाई में अपनी जान की सुरक्षा की मांग की है। पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने कहा है कि, लड़का लड़की दोनों बालिग है उन्हें पूर्ण रूप से सुरक्षा प्रदान की जाएगी। लड़की के परिजनों को बुलाकर समझाइश दी जाएगी।