Jan 3, 2023
आगामी दिनों में उग्र प्रदर्शन की प्रदेश सरकार को दी चेतावनी, 20 दिसम्बर से नियमितीकरण व अन्य मांगों को लेकर सविंदा स्वस्थ कर्मचारी कर रहे है हड़ताल
प्रदेश सहित इंदौर में भी संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की अनिश्चित कालीन हड़ताल जारी है। 20 दिसम्बर से सीएचएमओ कार्यालय के बाहर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठे सविंदा स्वस्थ कर्मचारी ने प्रदेश सरकार की बनाई संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी नीति की होली जलाई। सविंदा स्वास्थ कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार को चेतावनी भी दी है कि अगर अब सरकार उनकी बात नही मानती है तो वह उग्र प्रदर्शन करेंगे जिसमे भोपाल में घेराव सहित मुंडन और भूख हड़ताल भी शामिल है।
प्रदेश सहित इंदोर शहर में भी सविंदा स्वस्थ कर्मचारियों की अनिश्चित कालीन हड़ताल जारी है। 20 दिसम्बर से इंदोर के सीएचएमओ कार्यालय के बाहर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठे सविंदा स्वस्थ कर्मचारी दवरा सोमवार को प्रदेश सरकार पर सविंदा स्वास्थ कर्मचारियों से धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुवे प्रदेश सरकार दवरा बनाई सविंदा स्वस्थ कर्मचारियों की नीति की होली जलाई, सविंदा स्वास्थ कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार को चेतावनी भी दी है कि अगर अब सरकार उनकी बात नही मानती है तो वह उग्र प्रदर्शन करेंगे। जिसमे भोपाल में घेराव सहित मुंडन व भूख हड़ताल भी शामिल है गोरतलम्ब है कि नियमितीकरण सहित अपनी मांगों को लेकर पूरे प्रदेश में सविंदा स्वास्थ कर्मचारी हड़ताल पर है और लगातार प्रदेश सरकार को जगाने के उद्देश्य से अलग अलग प्रदर्शन कर रहे है ।
जबलपुर: पुलिस कस्टडी से आर्म्स एक्ट का आरोपी फरार..
जबलपुर के थाना ओमती क्षेत्र में पुलिस कस्टडी से आरोपी जिला अस्पताल से पुलिस की मौजूदगी में हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। दरअसल, पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल ले गई थी। फिलहाल पुलिस आरोपी की घेराबंदी कर फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है।