Loading...
अभी-अभी:

Khelo India: कैनो स्लालोम में मप्र ने 2 और स्वर्ण जीते, दांव पर हैं चारों गोल्ड

image

Feb 8, 2023

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में कैनोए स्लालोम में क्लीन स्वीप

भोपाल । महेश्वर के सहस्रधारा में पवित्र नर्मदा नदी की गोद में आयोजित कैनोए स्लालोम ईवेंट में मध्य प्रदेश ने क्लीन स्वीप किया है। मध्य प्रदेश के एथलीटों ने प्रभावशाली ढंग से दांव पर लगे चारों स्वर्ण पदकों पर कब्जा किया। भारोत्तोलन में जहां अरुणाचल प्रदेश की लड़कियों ने दो स्वर्ण जीते वहीं कबड्डी में मप्र के लड़के और लड़कियों को हार मिली।

कैनोए स्लालोम में सोमवार को लड़कों के वर्ग में प्रद्युम्न सिंह राठौर बाजी मारी थी, जबकि लड़कियों के वर्ग में मानसी बाथम विजयी रही थीं। अब मंगलवार को लड़कों के वर्ग में विशाल शर्मा और लड़कियों के वर्ग में भूमि बघेल ने वही सफलता दोहराई है। मप्र सरकार ने छह साल पहले घोषणा की थी कि महेश्वर अब भारत का पहला वाटर स्लालोम सेंटर बन गया है।

राज्य की खेल मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया की देखरेख में तब से लेकर आज तक इस आयोजन स्थल में काफी सुधार हुआ है। यही कारण है कि मप्र ने कैनोए स्लालोम में दांव पर लगे सभी चार स्वर्ण पदकों पर कब्जा किया। विशाल ने सी-1 कटेगरी में 80.870 सेकेंड समय के साथ पहला स्थान हासिल किया, जबकि कार्तिक एस (कर्नाटक) 366.410 सेकेंड के साथ दूसरे स्थान पर रहे। वेमुला कुमार (आंध्र प्रदेश) ने 521.400 सेकेंड के साथ कांस्य जीता। इसी तरह लड़कियों के वर्ग में के 1 स्पर्धा में भूमि बघेल ने 90.060 सेकेंड के साथ सोना जीता।