Loading...
अभी-अभी:

Mahakaleshwar Tempe Ujjain: महाकालेश्वर के दर्शन करने पहुंचे देवेंद्र फडणवीस, बोले- बाबा महाकाल से ऊर्जा लेने आया हूं

image

Dec 14, 2022

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) बुधवार को विश्व विख्यात बाबा महाकालेश्वर (Mahakaleshwar Tempe Ujjain) के दरबार पहुंचे। गर्भगृह में पहुंचकर उन्होंने बाबा महाकाल की विशेष पूजा-अर्चना की और उनका आशीर्वाद लिया।

देवेंद्र फडणवीस ने पारंपरिक धोती पहनकर गर्भगृह में प्रवेश किया और यहां बाबा महाकाल का जल और दूध से अभिषेक कर आरती की। पूजा करने के बाद वे नंदीहाल में शिव पूजा में लीन नजर आए। मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि वह सालों से बाबा महाकाल के दर्शन करने आते रहे हैं।

देवेंद्र फडणवीस ने महाकाल मंदिर (Mahakal Temple) को अलौकिक शक्ति बताते हुए कहा कि वह भगवान महाकाल के अनन्य भक्त हैं और हमेशा यहां भगवान महाकाल के दर्शन करने आते हैं। उन्होंने कहा कि आज बाबा महाकाल के दर्शन कर सबके कल्याण की कामना की है।

अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) द्वारा अपनी नई फिल्म पठान की सफलता के लिए वैष्णो देवी जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि श्रद्धा के साथ कोई भी कहीं भी जा सकता है। महाराष्ट्र के राज्यपाल के बारे में पूछे गए सवाल पर फडणवीस खामोश रहे।