Aug 5, 2022
इंदौर: भारत में मकीपॉक्स का खतरा बढ़ता जा रहा है। करीब 2 साल पहले देश में कोरोना ने हड़कंप मचा दिया था। और अब मंकीपॉक्स के कारण एक बार फिर डर का माहौल बन चुका है। हालांकि अब भी कोरोना का खतरा कम नहीं हुआ है। अब तक देश भर में मंकीपॉक्स के 8 मामले सामने आ चुके हैं और एक की मौत हो चुकी है। इसी बीच इंदौर की एक महिला में मंकीपॉक्स के लक्षण देखे गए हैं।
जब महिला को अपने शरीर में मंलिपॉक्स के लक्षण दिखे तो वो फौरन निजी क्लिनिक पहुंची। मंकीपॉक्स से डरी महिला ने सहमते हुए कहा की उसे मंकीपॉक्स जैसे लक्षण हैं। इस बात को सुनते लोगों में खलबली मच गई और तुरंत यह संदेश स्वास्थ विभाग तक पहुंचा। फिलहाल, महिला को आइसोलेट कर दिया गया है। और उसके सैम्पल को कलेक्ट करके जांच के लिए भेज दिया गया है। सैम्पल की जांच जयपुर या नागपूर लैब में हो सकती है।
अभी तक कन्फर्म नही हुआ मामला
वहीं मिली जानकारी के मुताबिक अब तक इंदौर में मंकीपॉक्स का कन्फर्म मामला सामने नहीं आया है। महिला की उम्र 55 वर्ष है और वो डायबीटीज की मरीज है। CMHO डॉ. बी.एस सेत्या ने खुद महिला से मुलाकात की और उन्होनें कहा की यह मामला निराधार है। क्योंकि महिला डायबीटीज की मरीज है, उसे ऐसे रिएक्शन होते हैं। उनका कहना है की उन्होनें परिवार वालों से बातचीत की है और उनका कहना है की पहले भी महिला को ऐसे रिएक्शन हो चुके हैं। महिला भी इन लक्षणों को लेकर डरी हुई है, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है।