Jun 20, 2023
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 जून को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के नौवें वार्षिक समारोह का नेतृत्व करेंगे। यह कार्यक्रम एक घंटे तक चलेगा - सुबह 8 बजे से 9 बजे तक - और इसमें 180 से अधिक देशों के गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस भी प्रधानमंत्री के साथ पर होंगे। कोविड़ के कारण 2022 में वर्चुअल तरीके से आयोजित होने के बाद अब 2023 मे यह समारोह पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।
भारत के लिए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की मेजबानी का क्या मतलब है?
संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में योग दिवस मनाने वाले भारत के प्रधानमंत्री मोदी न केवल भारत की प्राचीन परंपरा को उजागर करेंगे और इसके लाभों के लिए जागरूकता पैदा करते हैं, बल्कि यह भारत की सॉफ्ट पावर और सांस्कृतिक कूटनीति को भी बढ़ावा देगा। 180 से अधिक देशों के उपस्थित लोगों के साथ, इस आयोजन से अंतरराष्ट्रीय समझ को बढ़ावा मिलने और "वसुधैव कुटुम्बकम" की भी भारत की प्राचीन परंपरा को बढ़ावा भी बढ़ावा मिलेने के आसार है।