Dec 23, 2022
सेना के अन्य वाहनों ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया,
चार घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर बाहर निकाला गया,
3 जूनियर कमीशंड अधिकारी और 13 जवान शहीद।
सिक्किम में एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। यहां हुए दर्दनाक हादसे में सेना के 16 जवान शहीद हो गए हैं। सेना के अधिकारियों के मुताबिक, हादसा उत्तरी सिक्किम के जेमा में हुआ है। टक्कर मारने वाला ट्रक तीन वाहनों के काफिले का हिस्सा था जो सुबह चटन से थंगू जा रहा था।
पीआरओ डिफेंस लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत के मुताबिक, सेना का वाहन रास्ते में एक संकरे मोड़ के पास घाटी में पलट गया। एक बचाव अभियान तुरंत शुरू किया गया और चार घायल सैनिकों को हवाई मार्ग से बाहर निकाला गया। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में तीन जूनियर कमीशंड अधिकारियों और 13 जवानों की गंभीर चोटों के कारण मौत हो गई। भारतीय सेन इस दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़े हैं।
इस घटना पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि उत्तरी सिक्किम में एक सड़क हादसे में भारतीय सेना के एक जवान की मौत से उन्हें गहरा दुख पहुंचा है. उनकी सेवा और प्रतिबद्धता के लिए देश उनका तहेदिल से आभारी है। शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मैं ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।