Loading...
अभी-अभी:

Hindi Diwas 2024 : क्यों मनाया जाता है हिंदी दिवस ,जानिए हिंदी क्यों बनी है राजभाषा

image

Sep 14, 2024

भारत एक विविधताओं का देश है और यही इसकी सबसे बड़ी पहचान है। हर साल 14 सितम्बर को हिंदी दिवस के रुप में मनाया जाता है। हिंदी दुनिया में तीसरे  सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। हिंदी भाषा  को सिर्फ शब्दों की ही नहीं भावनाओं की भाषा के रुप में भी जाना जाता है । जिसमें आदर सम्मान का भाव होता है। लेकिन क्या आप जानते है हिंदी शब्द कहां से मिला हैं, हिंदी फ़ारसी शब्द से मिला है ,जिसका मतलब सिंधु नदी की भूमि हैं।

हिंदी बनी राजभाषा

हिन्दुस्तान जब 15अगस्त1947 को आजाद हुआ तब देश के सामने कई अन्य सवाल थे। उसमे से एक सवाल यह भी था कि भारत की राष्ट्रभाषा और राजभाषा क्या होगी। संविधान सभा भारत में आजादी के पहले ही 1946  में बन चुकी थी। संविधान सभा में तमाम लोग थे जो अलग-अलग भाषाओं को बोलते , लिखते  व पढ़ते  थे । ऐसे में देश की भाषा पर एक फैसला लेना काफी चुनौतिपूर्ण काम था। संविधान में लंबी बहस के बाद 14 सितम्बर1949 को हिंदी को राजभाषा के रुप में अपनाने के लिए फैसला लिया।  इसके बाद हिंदी सरकारी कामकाज, शिक्षा और संचार की भाषा बन गई। 

 

किन राज्यों में अधिक बोली जाती है हिंदी भाषा

साल 2011 में हुए  जनगणना के अनुसार  भारत में हिंदी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा  है। इसमें भी भारत में हिंदी सबसे अधिक उत्तर भारत में बोली जाती है। उसके अलावा मध्य प्रदेश,  राजस्थान, बिहार,उत्तराखंड, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश में भी हिंदी प्रचलित है। साथ ही हिंदी बोलने वाले राज्यों के पाड़ोसी राज्य  महाराष्ट्र,गुजरात, पंजाब , बंगाल जैसे राज्यों में भी हिंदी भाषा बोली जाने वाली संख्या अच्छी है।

हिंदी भाषा का महत्व

हिंदी न सिर्फ भारत की भाषा है बल्कि  संस्कृति, एकता और हमारी पहचान भी है । हिंदी देश के विभिन्न हिस्सों में बोली जाने वाली एक सरल, सहज और सुगम भाषा है जो हमे हमारी संस्कृति से जोड़े रखती है। प्राचीन काल से लेकर अधुनिक समय तक हिंदी भाषा  ने समाज को एक दिशा दी है ।  

  

 

 

 

 

 

 

 

  

 

Report By:
Author
Swaraj