Loading...
अभी-अभी:

भारी बारिश से मुंबई में तबाही, 15 की मौत, 16 को बचाया, अलर्ट जारी

image

Jul 17, 2021

मुंबई में लगातार हो रही बारिश की वजह से शनिवार देर रात हुई लैंडस्लाइड की 2 घटनाओं में 15 लोगों की मौत हो गई। 12 लोगों ने चेंबूर इलाके में और 3 ने विकरोली में जान गंवाई। चेंबूर हादसे में 16 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। यहां पांच मकान ढह गए। NDRF की टीम मलबा हटा रही है।

भारी बारिश की चेतावनी

मुंबई में आज भी Red Alert है , तो वहीं बारिश ने भारतीय रेलवे की सेवाओं पर भी काफी असर डाला है। मुंबई का सायनरेलवे ट्रैक पूरी तरह से पानी में डूब गया है औरसेंट्रल मेन लाइन और हार्बर लाइन पर लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित है।

गांधी मार्केट इलाके में भारी जल-जमाव

भारी बारिश के कारण मुंबई पूरी तरह से बेहाल हो गई है। बोरीवली ईस्ट में बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं। जगह-जगह पानी भरने से लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

तो वहीं गांधी मार्केट इलाके में भारी जल-जमाव है।। बता दें कि पिछले एक हफ्ते में ही मुंबई में लगभग 302 मिमी बारिश हो चुकी है, जो कि सामान्य से 17 प्रतिशत ज्यादा है और महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे के दौरान रिकॉर्ड 253.3 मिलीमीटर बारिश हुई है।

https://twitter.com/ANI/status/1416556896840929280

चेंबूर, कांदिवली और बोरिवली पूर्व में बाढ़ जैसे हालात

मुंबई में गुरुवार रात से ही रुक-रुककर बारिश हो रही है। चेंबूर, कांदिवली और बोरिवली पूर्व में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। रविवार को सुबह से ही कई इलाकों में बारिश हो रही है। आज दिन भर यहां मध्यम से लेकर भारी बारिश हो सकती है।

सायन रेलवे स्टेशन के रेल ट्रैक पर पानी भर गया। आज लोकल से आवाजाही भी प्रभावित रहेगी। वहीं, किंग सर्कल पर भी जलभराव हो गया। कांदिवली ईस्ट के हनुमान नगर में भारी बारिश से बुरा हाल है। यहां लोगों के किचन तक बारिश का पानी पहुंच गया है। ग्राउंड फ्लोर पर रहना मुश्किल हो गया है।