Sep 7, 2021
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पहले शिक्षक पर्व को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कोरोना में शिक्षकों ने कई चुनौतियों का समाधान किया, लेकिन शिक्षकों के पास अपनी क्षमताएं आगे बढ़ाने का मौका है। समाज में शिक्षकों का योगदान बहुमूल्य और अतुलनीय है पीएम ने कहा कि कोरोना काल में हमारे सामने बहुत सारी चुनौतियां आई, लेकिन हमने सारी चुनौतियों को पार किया। आज स्कूल खुलने का उत्साह देखते ही बन रहा है। सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने और तकनीकी क्षमताओं को आगे बढ़ाने की जरूरत है। पीएम मोदी ने ऑनलाइन पढ़ाई को और सहज बनाने की अपील की।
नया भारत का नया संकल्प
शिक्षक पर्व में पीएम मोदी देशभर के शिक्षकों और विद्यार्थियों के साथ-साथ अभिभावकों से संवाद किया। पीएम मोदी ने कहा कि भविष्य के भारत को नया आकार देने के लिए हम लोग जुटे हैं। नया भारत आज नया संकल्प ले रहा है। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से देश में बड़े-बड़े काम हुए हैं। जनभागीदारी से देश को नई ऊर्जा मिली है।
नई शिक्षा नीति लायेगी बदलाव
पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संवाद करते हुए कहा कि नई शिक्षा नीति से छात्रों में कम्पटीशन की भावना बढ़ेगी। केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय की ओर से शिक्षा पर्व का आयोजन किया गया है। यह 7 सितंबर से 17 सितंबर तक चलेगा।
https://twitter.com/ANI/status/1435107421295316993
इस कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने शिक्षा क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण पहुलों का भी शुभारंभ किया।