Dec 4, 2025
व्लादिमीर पुतिन की ‘ब्लिट्ज’ भारत यात्रा: 30 घंटे में S-400, Su-57 और 60 अरब डॉलर का व्यापार बदलेगा!
नई दिल्ली, 4 दिसंबर 2025: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन युद्ध के बाद पहली बार आज शाम भारत पहुंच रहे हैं। उनका उड़ता कमांड सेंटर IL-96 शाम करीब 4:30 से 6:30 बजे के बीच दिल्ली उतरेगा। महज 30 घंटे की यह यात्रा भारत-रूस रिश्तों में नया अध्याय लिखने जा रही है।
आज शाम: सीधे PM हाउस, प्राइवेट डिनर
पुतिन जैसे ही दिल्ली उतरेंगे, एयरपोर्ट से सीधे 7 लोक कल्याण मार्ग जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बंद कमरे में प्राइवेट डिनर होगा। दोनों नेता रक्षा, ऊर्जा और व्यापार असंतुलन पर खुलकर बात करेंगे।
5 दिसंबर: राजघाट से हैदराबाद हाउस तक एक्शन
सुबह 11 बजे राष्ट्रपति भवन में गार्ड ऑफ ऑनर, फिर राजघाट पर गांधीजी को श्रद्धांजलि। दोपहर में हैदराबाद हाउस में 23वां भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन। Su-57 फाइटर जेट, S-500 डिफेंस सिस्टम, ब्रह्मोस का अगला वर्जन और कई मेगा डील पर मुहर लगने की पूरी उम्मीद है।
व्यापार का बड़ा गेम चेंजर
भारत रूस से हर साल 65 अरब डॉलर का सामान खरीदता है, लेकिन सिर्फ 5 अरब निर्यात करता है। इस असंतुलन को खत्म करने के लिए दोनों नेता नए रास्ते तलाशेंगे। रूस टुडे भारत में 100 लोगों का ब्यूरो भी खोलेगा।
रात 9:30 बजे विदाई
शाम को भारत मंडपम में बिजनेस फोरम, फिर राष्ट्रपति भवन में स्टेट बैनक्वेट। इसके बाद रात 9:30 बजे पुतिन वापस मॉस्को रवाना हो जाएंगे।
30 घंटे, 5 लेयर सिक्योरिटी, अनगिनत डील – पुतिन का यह दौरा सिर्फ यात्रा नहीं, इतिहास है!







