Loading...
अभी-अभी:

राहुल गांधी का BJP पर तंज, वो 'Dislike, Comment बंद कर सकते हैं, आपकी आवाज़ नहीं

image

Sep 5, 2020

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और वायनाड लोकसभा सीट से सांसद राहुल गांधी ने बीजेपी के यूट्यूब पर डिस्लाइक्स बढ़ने को लेकर तंज करते हुए हमला बोला है। राहुल गांधी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा है कि वो 'Dislike, Comment बंद कर सकते हैं, लेकिन आपकी आवाज़ नहीं। हम आपकी बात दुनिया के सामने रखते रहेंगे।

मन की बात कार्यक्रम पर डिस्लाइक्स का ट्रेंड
दरअसल पीएम मोदी के इस भाषण को भाजपा के ऑफिशल यूट्यूब पेज, पीएमओ इंडिया के आधिकारिक यूट्यूब पेज और पीएम मोदी के यूट्यूब पेज पर मन की बात कार्यक्रम का वीडियो पोस्ट किया गया था। इन सभी पेज पर मन की बात कार्यक्रम को लाइक्स से अधिक डिस्लाइक प्राप्त हुए थे। लाइक से अधिक डिस्लाइक का यह सिलसिला वीडियो अपलोड होते ही आरंभ हो गया था। मन की बात के वीडियो को डिस्लाइक करने के पीछे युवाओं का NEET और JEE एग्जाम निरस्त ना करना एक बड़ी वजह माना गया।

लाइक्स से अधिक डिस्लाइक्स का ट्रेंड 
मन की बात के वीडियो के बाद भाजपा, पीएम मोदी और PMO के कई यूट्यूब वीडियो पर इसी प्रकार लाइक्स से अधिक डिस्लाइक्स का ट्रेंड देखने को मिला। इसके बाद भाजपा ने अपने कई वीडियो पर लाइक्स और डिस्लाइक्स के आंकड़े दिखाने वाला ऑप्शन बंद कर दिया। इसके साथ ही वीडियो में कमेंट करने का ऑप्शन भी ऑफ कर दिया गया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अब इसी को लेकर भाजपा पर हमला बोला है।