Loading...
अभी-अभी:

24 जून को दिखेगा स्ट्राबेरी मून, ऐसा खगोलीय नज़ारा कभी नहीं देखा होगा

image

Jun 23, 2021

2021 में 24 जून को ग्रीष्म संक्राति के बाद की पहली पूर्णिमा है और इस दिन एक अनोखी खगोलीय घटना आसमान में नज़र आएगी। 24 जून में आसमान में चंद्रमा स्ट्रॉबेरी के रंग में नज़र आएगा। इस अनोखी खगोलीय घटना को स्ट्राबेरी मून कहा जाता है। इस दिन चन्द्रमा आकार में बड़ा और थोड़ा-थोड़ा स्ट्राबेरी की तरह गुलाबी रंग का नज़र आएगा। 

पूर्णिमा के चांद को कहा जाता है स्ट्राबेरी मून 
जून में पूर्णिमा के दिन निकलने वाले इस चाँद को स्ट्राबेरी मून कहा जाता है। किसी-किसी जगह पर इसे हॉट मून या हनी मून भी कहते हैं। चंद्रमा अपनी कक्षा में पृथ्वी से निकटता की वजह से अपने सामान्य आकार से बेहद बड़ा दिखाई देगा, तब इसे स्ट्राबेरी मून कहेंगे। इस पूर्णिमा के चांद को स्ट्राबेरी मून कहा जाता है। दरअसल, स्ट्राबेरी मून को यह नाम प्राचीन अमेरिकी जनजातियों से मिला है, जिन्होंने स्ट्राबेरी के लिए कटाई के मौसम की शुरुआत के साथ पूर्णिमा को चिन्हित किया था।

https://twitter.com/Forbes/status/1406854440959844356

गर्मी की शुरूआत का प्रतीक है ये मून
स्ट्राबेरी मून एक स्थानीय अमेरिकी नाम है। विश्व के विभिन्न हिस्सों में इसे अलग-अलग नाम से जाना जाता है। यूरोप में स्ट्राबेरी मून को रोज मून कहा जाता है, जो गुलाब की कटाई का प्रतीक है। उत्तरी गोलार्ध में इसे गर्म चंद्रमा कहते हैं, क्योंकि यह भूमध्य रेखा के उत्तर में गर्मी के मौसम की शुरुआत करता है। इसे वहां गर्मी की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है।