Loading...
अभी-अभी:

उर्मिला मातोंडकर को पार्टी ने लोकसभा चुनाव में बनाया उम्मीदवार, इस सीट से लड़ेंगी चुनाव

image

Mar 29, 2019

दो दिन पहले ही कांग्रेस में शामिल होने वाली अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर को पार्टी ने लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाया है। उर्मिला उत्तरी मुंबई से कांग्रेस प्रत्याशी होंगी। आपको बता दें कि 27 फरवरी को ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात करने के बाद उर्मिला मातोंडकर ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। 

कांग्रेस में शामिल होने की वजह बताते हुए उर्मिला ने कहा था कि बचपन से ही वे महात्‍मा गांधी, पंडित जवाहर लाल नेहरू और सरदार वल्‍लभ भाई पटेल के विचारों से काफी प्रभावित हुई हैं। उर्मिला ने कहा कि इसलिए मैंने कांग्रेस में शामिल होने का फैसला लिया है। साथ ही उर्मिला ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि वे अब लंबे समय तक राजनीति में सक्रीय रहेंगी। पार्टी में शामिल होने के साथ ही उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला बोलते हुए कहा था कि कहीं न कहीं आज संविधान पर प्रहार हो रहा है। 

बता दें कि मंबई की नार्थ लोकसभा सीट पर काफी समय से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और शिवसेना का वर्चस्व रहा है। इसलिए कांग्रेस को हमेशा ही इस सीट पर कड़ी चुनौती मिलती रही है। पिछली बार इस लोकसभा सीट से कांग्रेस के संजय निरूपम चुनावी मैदान में थे और उन्हें बड़ी संख्या के वोट से हार का सामना करना पड़ा था।