Loading...
अभी-अभी:

अटलजी की समाधि पर पहुंचे राहुल, भाजपा का हमला

image

Dec 26, 2022

अपनी भारत जोडो यात्रा के ब्रेक के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज सुबह दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि पर पहुंचे। राहुल के पूर्व पीएम समाधि पर पहुंचने के बाद भाजपा ने हमला बोल दिवा है। भाजपा ने कहा है कि अगर कांग्रेस वाकई अटलजी का सम्मान करती है, तो अंग्रेजों का मुखबिर कहने वाले गौरव पांधी को कांग्रेस से निकालें।

वहीं पांधी ने विवाद के बाद अपना ट्वीट डिलीट कर दिया है। उन्होंने अटल जयंती के मौके पर कहा था 1942 में आरएसएस के अन्य सदस्यों की तरह बाजपेयी ने भारत छोडो आंदोलन का बहिष्कार किया। उन्होंने आंदोलन में शामिल होने वाले वालों के खिलाफ ब्रिटिश मुखबिर के तौर पर काम किया। ज्ञात हो कि मल्लिकार्जुन खड़गे ने जिन चार नेताओं को कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया है। इनमें राज्यसभा सांसद् सैयद नासिर हुसैन, प्रणव झा, गुरदीप सिंह सप्पल और गौरव पांधी शामिल है।

समाधि- समाधि घूमे राहुल राहुल गांधी

आज सोमवार सुबह सबसे पहले राजघाट गए थे। वहां महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के बाद वे जवाहरलाल नेहरू की समाधि पर गए। उसके बाद राहुल ने दादी इंदिरा और पिता राजीव गांधी को भी प्रणाम किया। राहुल की यात्रा आगामी तीन जनवरी से फिर शुरू होगी और उप्र में दाखिल होगी।