Loading...
अभी-अभी:

FIFA World Cup: विश्व कप की खिताबी दौड़ में बची 4 टीमें, जानिए सेमीफाइनल का पूरा शेड्यूल और टाइमिंग

image

Dec 11, 2022

FIFA World Cup 2022: कतर में चल रहे फुटबॉल विश्व कप 2022 के क्वार्टर फाइनल मुकाबले खत्म हो चुके हैं और अब खिताब की दौड़ में सिर्फ चार टीमें बची हैं। आखिरी राउंड 8 में क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पुर्तगाल और नेमार की 5 बार की चैंपियन टीम ब्राजील बाहर हो गई है। जबकि क्रोएशिया और फ्रांस लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल में पहुंचे हैं। दूसरी ओर, लियोनेल मेसी के नेतृत्व वाले अर्जेंटीना ने सऊदी अरब के खिलाफ अपना पहला मैच हारने के बाद मजबूत वापसी की और अंतिम चार में अपनी जगह पक्की की। इसके अलावा छोटे अफ्रीकी देश मोरक्को ने उलटफेर के क्रम में पहली बार सेमीफाइनल में जगह बनाई और सभी को चौंका दिया।

क्या रहा क्वार्टर फाइनल का नतीजा:
पेनल्टी शूटआउट में क्रोएशिया ने ब्राजील को 4-2 (1-1) से हराया।
पेनल्टी शूटआउट में अर्जेंटीना ने नीदरलैंड्स को 4-3 (2-2) से हराया।
मोरक्को ने पुर्तगाल के खिलाफ 1-0 से जीत दर्ज की।
फ्रांस ने इंग्लैंड के खिलाफ 2-1 से जीत दर्ज की।

सेमीफाइनल में किससे होगा मुकाबला:
पहला मैच: अर्जेंटीना बनाम क्रोएशिया: 14 दिसंबर, लुसैल स्टेडियम
दूसरा मैच: फ्रांस बनाम मोरक्को: 15 दिसंबर, अल बायत स्टेडियम

फीफा विश्व कप 2022 में सबसे ज्यादा गोल किसने किए हैं?
फ़्रांस के काइलियन एम्बाप्पे पांच गोल के साथ विश्व कप में शीर्ष गोल स्कोरर हैं। अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी और फ्रांस के ओलिवियर गिरौद चार-चार गोल के साथ दूसरे स्थान पर हैं। अन्य दो सेमीफाइनल टीमों के लिए क्रोएशिया के आंद्रेज क्रामरिक और मोरक्को के युसुफ एन-नेसरी ने दो-दो गोल किए।