Loading...
अभी-अभी:

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप : टीम इंडिया की हार, न्यूजीलैंड ने 8 विकेट से जीता मुकाबला

image

Jun 23, 2021

स्पोर्ट्स डेस्क। साउथम्पट्टन में आज बुधवार को फाइनल में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को 8 विकेट से हराकर पहला विश्व टेस्ट चैंपियन का खिताब जीत लिया है। न्यूजीलैंड ने 2 विकेट पर 140 रन बनाकर मैच में विजय हासिल की है। आज मैच का छठा दिन था। एक अतिरिक्त दिन मिला था। भारतीय टीम आज अपनी दूसरी पारी में महज 170 रनों पर ढेर हो गई थी। ये विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का पहला खिताब था जिसपर कीवी टीम ने अपना नाम लिखवा लिया है। 

https://twitter.com/ICC/status/1407922990474465280

https://twitter.com/ICC/status/1407904060360081410

कप्तान केन विलियम्सन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने
आईसीसी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल के अनुसार पहली पारी में न्यूजीलैंड की ओर से 49 रनों की पारी खेलने वाले कप्तान केन विलियम्सन ने दूसरी पारी में अर्धशतक लगाया। मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने हैं। वहीं न्यूजीलैंड की ओर से से दूसरी पारी में टिम सउदी ने 4 विकेट लिये। 

https://twitter.com/ICC/status/1407843696205340675

टीम इंडिया 170 रनों पर आलआउट 
टीम इंडिया दूसरी पारी में 170 रनों पर ही आलआउट हो गई। टीम इंडिया की ओर से सर्वाधिक 41 रनों की पारी विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने खेली। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज टिक नहीं पाया।