Feb 6, 2023
मध्यप्रदेश के पुरुष वर्ग की टीम ने जीती ओवरऑल चैंपियनशिप, महिलाओं को मिला तीसरा स्थान
भोपाल, खेलो इंडिया यूथ गेम्स में चल रहे एथलेटिक के अंतिम दिन मध्यप्रदेश के पुरुष वर्ग की टीम ने ओवरऑल चैंपियनशिप की ट्रॉफी अपने नाम की | हरियाणा ने दूसरा और उत्तरप्रदेश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। महिलाओं की चैंपियनशिप की ट्रॉफी महाराष्ट्र के
नाम रही। हरियाणा ने दूसरा और मध्यप्रदेश ने ओवर ऑल तीसरा स्थान प्राप्त किया।
खेलो इंडिया यूथ गेम्स में अंतिम दिन मध्य प्रदेश के एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण व तीन कांस्य सहित पांच पदक जीते। शिवकन्या और अजीत कुमार ने अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीते। भोपाल के अभय सिंह, अभिषेक कुमार मोर्य व एकता प्रदीप डे को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। मप्र ने छह स्वर्ण, तीन रजत व पांच कांस्य सहित कुल 14 पदक जीते। एथलीटों के शानदार प्रदर्शन से मन का 21 स्वर्ण, 13 रजत व 19 कांस्य सहित कुल 52 पदकों के साथ पदक तालिका में तीसरा स्थान बरकरार है।
एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हुए 12 फाइनल मुकाबले
तात्या टोपे नगर स्टेडियम पर आयोजित एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 12 फाइनल मुकाबले हुए। बालिका वर्ग की 200 मीटर दौड़ में मप्र की शिवकन्या मुकाती ने स्वर्ण पदक जीता, हरियाणा की तमन्ना ने रजत व केरल की मेघना एस. ने कांस्य पदक जीता। बालकों की 200 मीटर दौड़ में मप्र के अभय सिंह ने भी कांस्य पदक जीता। इस ईवेंट में तमिलनाडु के वरुण ओरी मनोहर ने स्वर्ण व उत्तरप्रदेश के मंगल कुमार यादव ने रजत पदक जीता। बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ में मप्र के आदर्श कुमार मोर्य ने प्रदेश को कांस्य पदक दिलाया। इस ईवेंट में राजस्थान के शकील और हरियाणा के सोमनाथ चौहान ने रजत पदक जीता। बालक 2000 मीटर स्टीपल चेस में मध्य प्रदेश के अजित कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। इस ईवेंट में हरियाणा के सुमित राठी ने रजत व उत्तराखंड के सोहेल बेग ने कांस्य पदक जीता। बालिका वर्ग की 2000 मीटर स्टीपल चेस में मध्य प्रदेश की एकता प्रदीप डेने कांस्य पदक जीता। इस इवेंट में दिल्ली की सोनम ने भारी अंतर से स्वर्ण व तेलंगाना की चेरापल्ली कीर्तना ने कांस्य पदक जीता।
बालिका फुटबाल में मप्र ने केरल और अरुणाचल ने दमन-दीव को हराया
खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में बालाघाट के मुलना स्टेडियम में मध्यप्रदेश और केरल के बीच बालिका फुटबाल स्पर्धा के दूसरे मैच में दो मजबूत दावेदारों के बीच कांटे की केरल की खिलाड़ी गोल का प्रयास नहीं कर रहे थे, पर उन्हें सफलता 89वें मिनट में रेशमा पी के हाथों ही मिली। हालांकि मोनिशा सिंह ने मध्यप्रदेश के लिए अतिरिक्त समय में गोल कर टीम को और टकर देखी गई। मध्यप्रदेश की खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 टीम शुरू से ही इस मुकाबले में आक्रामक नजर आई। पहले हाफ में दोनों टीम कोई भी गोल नहीं कर सकीं। दूसरे हाफ में मेजबान टीम लय पकड़ती हुई दिखी और 65वें मिनट में हर्शीला दहारे ने गोल दाग कर मध्यप्रदेश को बढ़त दिला दी। केरल की टीम इस चोट से उभर पाती उससे पहले वंदना यादव ने 80 वें मिनट में गोल दाग कर मेहमान टीम की मुकाबले में वापसी कठिन कर दी। ऐसा नहीं था कि मजबूती दिला दी। इसके पहले खेलो इंडिया यूथ गेम्स में 5वें दिन के पहले मुकाबले में अरूणाचल प्रदेश ने दमन और दीव को 17-0 से परास्त किया। अरूणाचल प्रदेश की कप्तान कई रूमी ने सर्वाधिक 5 गोल दागे। यह मुकाबला शुरूआती मिनटों से ही अरूणाचल के पाले में रहा। कप्तान के अलावा पापुंग बुडू ने 1, एंजेल ताइंग ने 4, यमलाम लाली ने 3, टोको याजा 3 तारक याना, तारक यागा और तादर मर्मी ने 1- 1 गोल दागे।








