Loading...
अभी-अभी:

बलिया में टीवी चैनल के पत्रकार की गोली मारकर हत्या, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

image

Aug 24, 2020

सोमवार देर शाम लगभग 8.45 बजे बेखौफ बदमाशों ने एक इलेक्ट्रानिक चैनल के पत्रकार रतन कुमार सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी है। बता दें कि, सिर में गोली लगने से पत्रकार रतन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गया। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया किंतु बदमाश पुलिस को चकमा देने में सफल हो गये। वहीं घटना के बाद पहुंचे SP देवेंद्र नाथ, ASP संजय कुमार, CO सदर देर रात तक मामले की जांच में जुटे रहे।

इलाके में फैली सनसनी
जनपद के फेफना में देर शाम थाने से कुछ ही दूरी पर हुए हत्याकाण्ड से पूरे इलाकों में सनसनी बढ़ती ही जा रही है। पत्रकार रतन कुमार सिंह का घर बलिया-रसड़ा मुख्य मार्ग पर फेफना तिराहे से रेलवे क्रॉसिंग के बीच में है। वह फेफना गांव में गए थे। इसी बीच ग्राम प्रधान के दरवाजे के पास गली में घेरकर बदमाशों ने उनका गोली मार कर कत्ल कर दिया और बड़ी आसानी से भाग निकले। गोली की आवाज सुन कर गांव के लोग तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे लेकिन सिर में गोली लगने के कारण रतन की मौके पर ही जान चली गई है। गांव में लगभग एक माह पहले झगड़ा हुआ था, उससे भी इस घटना से जोड़कर देखा जा रहा है। वहीं पुलिस जांच में लगी हुई है।

बदमाशों को पकड़ने में जुटी पुलिस
यह घटना अत्यंत शोकप्रद है। पत्रकार रतन सिंह की कत्ल की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ने में पुलिस जुट चुकी है। बहुत जल्द सभी बदमाशों को हिरासत में ले लिया जाएगा।