Oct 12, 2021
लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में हुए बवाल के दौरान मारे गए किसानों की आत्मा की शांति के लिए अंतिम अरदास (श्रद्धांजलि सभा) कार्यक्रम जारी है। श्रद्धांजलि सभा के लिए करीब 30 एकड़ इलाके में इंतजाम किए गए हैं। यह कार्यक्रम स्थल घटनास्थल से एक किलोमीटर की दूरी पर है।
प्रियंका गांधी को मंच पर जगह नहीं मिली
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा नीचे से बैठकर किसानों को सुनती नजर आईं। प्रियंका गांधी को मंच पर जगह नहीं मिली।
प्रियंका लखीमपुर के लिए रवाना
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज लखीमपुर खीरी जाएंगी, प्रियंका गांधी 3 अक्तूबर को हिंसा में मारे गए किसानों की आत्मा की शांति के लिए अंतिम अरदास कार्यक्रम में शामिल होंगी। प्रियंका गांधी लखनऊ एयरपोर्ट से लखीमपुर के लिए रवाना हो चुकी हैं। एयरपोर्ट पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू समेत सभी वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया।