Jan 19, 2022
UP Politics | मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव आज भाजपा में शामिल हो गईं है। उन्होंने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ली।अपर्णा ने कहा है कि, वह मुख्यमंत्री योगी व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से बेहद प्रभावित रही हैं। आगे पार्टी जो भी जिम्मेदारी तय करेगी वह उसे निभाएंगी।