Loading...
अभी-अभी:

क्यों टाइपिंग के लिए QWERTY कीपैड अपनाते हैं?

image

Feb 29, 2024

क्या आपने कभी सोचा है कि कीबोर्ड के सभी अक्षर एक सीरीज में क्यों नहीं हैं। सभी अक्षर इधर-उधर क्यों हैं। आइए जानते हैं इसके पीछे असल में क्या कारण है। 1868 में लैथम शोल्स ने दुनिया का पहला टाइपराइटर बनाया था। इसमें ABCD फॉर्मेट ही था। हालांकि बाद में उन्हें पता चला कि इससे टाइपराइटर के बटन जाम हो रहे हैं। इसकी वजह अक्षरों का पास-पास 'होना था। क्योंकि अल्फाबेट्स पास-पास थे। थे इस वजह से लोग तेजी से टाइप करते थे। इस वजह से उनकी पिन आपस में उलझ जाती थीं।

इससे टाइपराइटर के बटन खराब होने लगे। इसका हल 1873 में शोल्स ने अपने एक नए क्वेर्टी Q,W,E,R,T,Y) फॉर्मेट से निकाला। टाइपिंग की स्पीड को कम करने के लिए शोल्स ने सबसे पहले ज्यादा प्रयोग होने वाले अक्षरों का चयन किया। इसके बाद उन्हें उंगलियों की पहुंच के हिसाब से क्रम में लगाया। जो अक्षर ज्यादा प्रयोग में आते थे (जैसे E,I,S,M) उन्हें उंगलियों की पहुंच से करीब रखा और जो अक्षर कम प्रयोग में आते थे (जैसे Z, X, ) उन्हें थोड़ा दूर रखा।

Report By:
Author
ASHI SHARMA