Oct 12, 2016
सीहोर। जिले के ग्राम मुंडला में एक युवक की अज्ञात बदमाशों ने हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक मृतक गांव का उप सरपंच असलम पठान है। सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुँचकर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मृतक के कॉल डिटेल की जानकारी भी जुटा रही है।