Nov 2, 2016
अनूपपुर। शहडोल संसदीय उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी ज्ञान सिंह ने बुधवार को अनूपपुर में पर्चा दाखिल किया। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान, मंत्री संजय पाठक भी मौजूद रहे। संयुक्त कलेक्ट्रेट कार्यालय में दोपहर 2 बजे ज्ञान सिंह ने अपना पर्चा दाखिल किया। ज्ञान सिंह के सामने कांग्रेस की ओर से हिमाद्री सिंह प्रत्याशी हैं।
दरअसल, सांसद स्व. दलपत के निधन के बाद खाली शहडोल संसदीय सीट खाली हो गई थी। शहडोल उप चुनाव के लिये 19 नवंबर को मतदान होगा। 2 नवम्बर को नामांकन की आखिरी तारीख और 5 नवम्बर तक नाम वापसी होगी। 22 नवम्बर को मतगणना होगी। जिसके बाद नया संसद चुन लिया जाएगा।