Loading...
अभी-अभी:

उज्जैन को स्मार्ट बनाने के लिए नगर निगम का प्रभात संवाद अभियान

image

Sep 28, 2016

उज्जैन। स्मार्ट सिटी में शामिल होते ही उज्जैन नगर निगम प्रशासन द्वारा प्रभात संवाद अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत प्रशासन ने उज्जैन स्मार्ट सिटी प्लान के लिए शहर के लोगों से सुझाव मांगे गए हैं। निगम कमिश्नर अशीष सिंह और महापौर मीना जेनवाल द्वारा हर वार्ड में लोगों से सीधा जुड़ने की मुहिम चलाई जा रही है। निगम कमिश्नर का मानना है कि इस अभियान से उज्जैन के आम नागरिकों से  स्वच्छता और शहर विकास के लिए सुझाव लिए जाएंगे। जिसके तहत उज्जैन के मूल स्वरूप को बरकरार रखकर शहर को स्मार्ट बनाया जाएगा।