Loading...
अभी-अभी:

देहरादून : घर में अकेले रह रहे 75 वर्षीय महिला की लूट के बाद निर्मम हत्या 

image

Mar 4, 2023

देहरादून में हत्या: 75 वर्षीय महिला की निर्मम हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है. वृद्ध की हत्या के पीछे लूट की आशंका है।

भंडारी बाग में डकैती के बाद 75 वर्षीय महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। महिला की पहचान कमलेश धवन के रूप में हुई है। महिला इस घर में अकेली रहती थी। महिला की तीन बेटियां हैं जो वसंत विहार में रहती हैं। घर के अंदर अलमारी का सारा सामान बिखरा पड़ा है।

एसपी सरिता दोबले सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस घर में पहले भी हुई थी चोरी इसी दौरान चोर नल व अन्य सामान ले गए। महिला के पति इंद्रराज धवन की काफी समय पहले मौत हो गई थी। महिला का पति ट्रांसपोर्टर का काम करता था।