Loading...
अभी-अभी:

पेट्रोल और डीजल के दाम 6 रु. प्रति लीटर बढ़ने के आसार

image

Dec 14, 2016

नोटबंदी के इस फेज के बाद जल्द ही आपको पेट्रोल और डीजल के लिए अधिक कीमत चुकानी पड़ सकती है। इसका कारण बिल्कुल सीधा है। अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में क्रूड ऑयल के दाम में पिछले एक महीने में 15 प्रतिशत तक की बढ़ोत्तरी हो चुकी है। इसका सीधा असर भारत के पेट्रोलियम उत्पादों पर पड़ेगा और वो मँहगे हो सकते हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्दी ही पेट्रोल और डीजल के दाम 6 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ सकते हैं। 2001 के बाद ओपेक के सदस्यों के बीच पही बार क्रूड ऑयल का उत्पादन घटाने पर सहमति बनी है। इससे क्रूड ऑयल की कीमतें और बढ़ने के आसार हैं। 

कल यानी 15 दिसंबर को तेल की कीमतों की समीक्षा की जाएगी। इसके बाद करीब 6 रुपए प्रति लीटर तक कीमतें बढ़ाई जा सकती हैं। हालाकि जानकारों का मानना है कि ये बढ़ोत्तरी दो बार में की जा सकती है जिससे ज्यादा हंगामा न हो। रिपोर्ट्स के मुताबिक हिंदुस्तान पेट्रोलियम के चेयरमैन मुकेश सराना का मानना है कि अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में कीमते बढ़ने से देश में भी कीमते बढ़ेंगी।

जून 2014 में क्रूड ऑयल की कीमत 115 डॉलर प्रति बैरल थी। लेकिन अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमतों में गिरावट का दौर जारी हुआ और इस साल फरवरी में यह कीमत 30 डॉलर प्रति बैरल तक गिर गई। लेकिन उस अनुपात में भारतीय तेल कंपनियों के दाम नहीं घटे। इससे सरकार को काफी मुनाफा हुआ। लेकिन अब क्रूड ऑयल की कीमतें बढ़ने से सरकार उसी अनुपात में पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें बढ़ा सकती है।