Dec 12, 2022
बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ की अगर बात होती है अक्सर उनके परफेक्ट लाइफस्टाइल को मजबूत इम्यून लेकर फैशन से लेकर फिट रहने तक सेलेब्स हमेशा ऑन द टॉप रहते हैं। खासकर बात जब बॉलीवुड डीवाज की हो। बी टाउन की कई ऐसी अदाकाराएं हैं जो अपने फिटनेस गेम को हमेशा ऑन रखती हैं। जहां कुछ जिम में कड़ी मेहनत करती हैं तो वहीं कुछ महिलाएं ऐसी हैं जो खुद को फिट रखने के लिए योगासन करती हैं। जिससे कई सारे फायदे होते हैं। वैसे तो कई सारे योगासन हैं लेकिन फिलहाल हम बात करने वाले हैं सूर्य नमस्कार की।
सूर्य नमस्कार फुल बॉडी वर्कआउट है और इसे रोजाना करने से आप दुरुस्त रहते हैं। बॉडी के साथ ये आपकी स्किन और बालों के लिए भी बहुत अच्छा है। ऐसे में खुद को फिट रखने के लिए एक्ट्रेसेस भी सूर्य नमस्कार को फॉलो करती हैं। ऐसे में जानते हैं क्या है सूर्य नमस्कार और इसे करने के फायदे। साथ ही जानेंगे एक्ट्रेसेस की फिटनेस का राज।
क्या है सूर्य नमस्कार
सूर्य नमस्का 12 योग आसन का एक ग्रुप है। इसकी मदद से आपको शारीरिक और मानसिक स्वास्थ दोनों में लाभ मिलता है। इस योग को वजन घटाने के सबसे प्रभावी तरीकों में से एक माना जाता है। यह आपके शरीर और मांसपेशियों को मजबूत करता है, साथ ही बल्ड फ्लो को ठीक रखने में मदद करता है। सांस के मरीजों के लिए भी ये अच्छा माना जाता है। वहीं शरीर को शेप में रखने में मदद मिलती है।
सूर्य नमस्कार के फायदे
बेहतर पाचन शक्ति
अच्छा मानसिक हेल्थ -शरीर में लचीलापन
ग्लोइंग स्किन
डिटॉक्सीफिकेशन और ब्लड सरक्यूलेशन
पीरियड्स ठीक रहते हैं
नर्वस सिस्टम को उत्तेजित करता है।
ब्लड शुगर के लेवल के कम करता है
मलाइका अरोड़ा अपने फिटनेस के लिए काफी ज्यादा फेमस हैं। उनकी कर्वी बॉडी को हर कोई पसंद करता है। खुद को फिट रखने और के लिए मलाइका योगासन का सहारा लेती हैं।
बॉलीवुड की सबसे फिट एक्ट्रेस में से एक शिल्पा शेट्टी योग के मामले में सबसे आगे रहती हैं। उनका फिगर सूर्य नमस्कार और योग के कायगों के बारे में बताता है। शिल्पा अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर योग करते हुए पोस्ट शेयर करती रहती हैं।
शिल्पा मलाइका के अलावा करीना भी अपने फिटनेस वीडियोज को शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस खुद को फिट रखने के लिए रोजाना सूर्य नमस्कार करती हैं।
मौनी रॉय की फिट बॉडी हर किसी को पसंद हैं। ड्रेस और साड़ी दोनों में ही मौनी अपनी प्यारी सी बॉडी फ्लॉन्ट करती नजर आती हैं। उनकी फिट बॉडी का राज सूर्य नमस्कार ही है।